एस.एस.जी. पारीक पीजी कॉलेज में ‘हरियालो राजस्थान’ के तहत वृक्षारोपण
जयपुर। एस.एस.जी. पारीक पीजी कॉलेज, जयपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं हुनर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती गुजन सोनी, थानाधिकारी, ज्योति नगर तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती वन्दना नरुला, थानाधिकारी, सिंधी कैम्प रहीं।
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष श्री बजरंग लाल पारीक एवं प्राचार्य श्री एन.एम. शर्मा ने अतिथियों का उपरणा एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। वहीं हुनर फाउंडेशन की संस्थापक श्रीमती भावना बंसल एवं अध्यक्ष श्रीमती रिया हिम्मतराम का संस्था के उपाध्यक्ष श्री एन.के. पारीक ने स्वागत किया। इस अवसर पर श्रीमती कुसुम खंडेलवाल (संरक्षक), श्रीमती आशा चौधरी, श्रीमती रचना जैन एवं डायरेक्टर श्रीमती पिंकी पाटनी का उप प्राचार्य डॉ. अंजू पारीक एवं डॉ. मेघना पारीक ने स्वागत-सत्कार किया।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. हरलाल मील एवं डॉ. रश्मि गुप्ता के निर्देशन में महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि श्रीमती गुजन सोनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का माध्यम ही नहीं, बल्कि हमारे जीवन का आधार हैं। प्रत्येक विद्यार्थी को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।
विशिष्ट अतिथि श्रीमती वन्दना नरुला ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। युवाओं की सक्रिय सहभागिता से ही हरियाली एवं स्वच्छ पर्यावरण के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्रशासन एवं NSS इकाई की ओर से सभी अतिथियों, हुनर फाउंडेशन के सदस्यों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया।
